फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ताओं के चंगुल से परिजनों ने बेटे को निकाला

Sun, 11 Oct 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के कुंडहा से अगवा हुए किशोर को परिजनों ने शुक्रवार को चारबाग स्टेशन से बरामद किया। अपहर्ताओं की पिटाई से घायल किशोर का इलाज फूलपुर के प्राइवेट नर्सिंगहोम में चल रहा है। सोनपुरा गांव निवासी संजय तिवारी दिल्ली में रहकर काम करता है। उसकी पत्नी व तीन बच्चेे घर पर ही रहते हैं। बेटा आशीष कक्षा 9 का छात्र है। वह 6 अक्टूबर को कोचिंग पढ़ने के लिए कुंडहा गांव गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई। परिजनों के मुताबिक 8 अक्तूबर की शाम उसके बेटे ने फोन पर लखनऊ में होने की बात बताई। ग्रामीणों के साथ परिजन 9 अक्तूबर की सुबह चारबाग स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन


जहां उन्होंने अपने बेटे को बदहवास हालात में रवि गुप्ता नाम के आदमी के चंगुल से छुड़ाया। परिजनों ने अपहर्ता की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस परिजनों की बात सुनने को तैयार नहीं थी। परिजनों ने बताया कि उनके बेटे को कई दिनों से रवि गुप्ता नाम के आदमी ने बंधक बनाकर लखनऊ में रखा था। पिटाई से घायल किशोर को इलाहाबाद के फूलपुर स्थित प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। लोगों के पूछने पर किशोर ने बताया कि कोई उसे नशीला पदार्थ खिलाकर लखनऊ स्टेशन ले गया।

 वहां एक सिपाही ने उसे कुछ लोगों के हवाले कर दिया। जहां उसने छिपकर अपने परिजनों को फोन किया। इस पर उन लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। किशोर का दावा है कि वहां पर कई बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया है। जौनपुर के एक किशोर ने नंबर देकर परिजनों को बताने के लिए कहा था। आशीष के परिजनों ने फोन कर उन्हें सूचित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें