पुलिस को आता देख वाहन में सवार कई लोग भाग खड़े हुए। जिले में 13 अक्टूबर को दूसरे चरण का पंचायत चुनाव है। इसके मद्दनेजर रविवार को पुलिस ने रूट मार्च किया।
इस दौरान दो वाहनों को पुलिस ने रोका। पुलिस को देख वाहन सवार लोग भाग खड़े हुए। तलाशी के दौरान एक वाहन में दो साड़ियां मिली जबकि दूसरे वाहन में प्रत्याशी समर्थक थे।
यह पता नहीं चल पाया कि वाहन किस प्रत्याशी के समर्थन में निकले थे। पुलिस ने दरियाबाद क्षेत्र में भी एक वाहन को पकड़ा जिसमें पोस्टर व बैनर मिले।
इन पोस्टर व बैनर पर डीडीसी प्रत्याशी राजेश सिंह का नाम छपा है। पुलिस ने इन वाहनों को सीज कर दिया है।