फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे के लिए बना दिया मंदिर, हंगामा

Thu, 20 Aug 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में जमीन पर कब्जे को लेकर जिला पंचायत सदस्य के परिजनों ने देखते ही देखते मंदिर बना दिया। कई घंटे तक मान-मनौवल के बाद पुलिस ने प्रतिमा हटाकर दूसरे स्थान पर रखवाया। दीवार गिराने के लिए देर शाम तक प्रशासन कसरत करता रहा।
विज्ञापन


मंगरौरा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य किरन जायसवाल पत्नी अरविंद जायसवाल उर्फ पप्पू के पड़ोस में श्याम कुमारी पत्नी रामनाथ का मकान है। परिवार के गुजर बसर के लिए सिलसिले में रामनाथ मुंबई में रहता है। दोनों घरों के बीच में कुछ जगह खाली पड़ी है, जिसे राजस्व विभाग ग्राम सभा की बताता है। इसी जमीन की ओर श्यामदुलारी के मकान की खिड़की और दरवाजा भी लगा हुआ है। आरोप है कि बुधवार की रात जिपंस के परिजनों ने जमीन पर पिलर व दीवार बनाकर टिनशेड रख दिया। गुरुवार को उसी स्थान पर हनुमानजी की प्रतिमा लाकर स्थापित कर दिया। यह देख श्यामदुलारी ने विरोध किया तो उसे लोग धमकाने लगे।

इस पर वह घटना की जानकारी आला अधिकारियों को देते हुए विरोध जताने लगी। इस बीच कंधई और कोहंडौर एसओ दलबल के साथ पहुंचे। विवाद तूल पकड़ता देख पट्टी एसडीएम व सीओ डीएल सुधीर भी पीएसी के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातों को सुना। लेखपाल ने बताया कि जमीन ग्राम सभा की है। इसके बाद भी जिपंस पक्ष के लोगों को अधिकारी समझाने में लगे रहे, लेकिन वे किसी की भी बात सुनने के लिए राजी नहीं थे। पुलिस ने सख्ती करते हुए हनुमानजी की प्रतिमा उठाकर दूसरे स्थान पर रखवा दिया और दीवार गिराने को कहा, लेकिन देर शाम तक निर्माण गिराया नहीं गया। हालांकि एसडीएम ने दावा किया है कि मोहलत दी गई है। यदि वे खुद से निर्माण नहीं हटाते हैं तो पुलिस कड़ा कदम उठाएगी। इस दौरान पूरे बाजार में तमाशबीनों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें