फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील को गोली मारने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

Thu, 20 Aug 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के वकील को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने तमंचे के साथ धर दबोचा। उधर, गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता का इलाज इलाहाबाद में चल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। बुधवार की शाम नगर कोतवाली के कुसमी निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश शर्मा को पड़ोसी कैलाश यादव ने गोली मार दी और अपने साथी के साथ भाग निकला। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को इलाहाबाद ले जाया गया। आरोपी कैलाश समेत दूसरे की तलाश में पुलिस रात भर दबिश देती रही।
विज्ञापन


गुरुवार को वकील को गोली मारने वाला कैलाश पुलिस के हाथ लग गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा बरामद हुआ। इस मामले में घायल अधिवक्ता के भाई अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने कैलाश व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस दूसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद दूसरे की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों की मानें तो कैलाश व मुकेश में मामूली बात को लेकर रंजिश थी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें