फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटे संग महिला ने आग लगाकर दी जान

Tue, 18 Aug 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने एक साल के बेटे संग खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिंहगढ़ गांव निवासी राजा गुप्ता सऊदी अरब में काम करता है। घर पर पत्नी और मासूम बेटा परिवार वालों के साथ रहते थे। बताते हैं कि ससुरालवालों से राजा की पत्नी मीना (22) का विवाद चल रहा था। घरेलू कलह से तंग आकर मंगलवार दोपहर मीना अपने एक वर्ष के बेटे अंश को लेकर घर के भीतर गई।
विज्ञापन


दरवाजा बंद कर उसने मासूम बेटे और अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। उस समय उसकी सास खेत में काम करने गई थी। मीना ने बेटे को गले से लगाकर आग लगा ली। इससे मां-बेटे जलने लगे। घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े। किसी तरह दरवाजा खोलकर लोग भीतर घुसे और आग बुझाई। दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। झुलसने से दोनों की मौत हो गई थी। यह देख लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर पाकर मायके वाले भी देर शाम पहुंच गए। वे ससुरालवालों पर आरोप लगाने लगे। एसओ सभाजीत मिश्र ने बताया कि महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर बेटे संग जान दी है। घटना के सिलसिले में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें