तमंचे के बल पर इंडिका सवार बदमाशों ने मैजिक चालक को लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कंधई पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
नगर कोतवाली के फुलवरिया निवासी केदारनाथ शुक्ला मैजिक चलाता है। वह शुक्रवार की रात सवारी लेकर पट्टी इलाके में गया था। 14/ 15 की रात सवारी छोड़कर घर लौटते समय रखहा बाजार पार करते ही पीछे से आई एक इंडिका कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार रुकते ही उसमें से चार बदमाश नीचे उतरे।
केदारनाथ के करीब पहुंचकर बदमाशों ने तमंचा अड़ा दिया। बगल की सीट पैर बैठे अखिलेश्वर पांडेय को भी बदमाशों ने कब्जे में ले लिया। बदमाश केदारनाथ के पास से 15 सौ रुपये और अखिलेश्वर के पास से 7 सौ रुपये व दो मोबाइल छीनकर भाग निकले। इस मामले की केदारनाथ ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस बाबत एसओ सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।