फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर मैजिक चालक को लूटा

Sun, 16 Aug 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर इंडिका सवार बदमाशों ने मैजिक चालक को लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कंधई पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के फुलवरिया निवासी केदारनाथ शुक्ला मैजिक चलाता है। वह शुक्रवार की रात सवारी लेकर पट्टी इलाके में गया था। 14/ 15 की रात सवारी छोड़कर घर लौटते समय रखहा बाजार पार करते ही पीछे से आई एक इंडिका कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार रुकते ही उसमें से चार बदमाश नीचे उतरे।
विज्ञापन


 केदारनाथ के करीब पहुंचकर बदमाशों ने तमंचा अड़ा दिया।  बगल की सीट पैर बैठे अखिलेश्वर पांडेय को भी बदमाशों ने कब्जे में ले लिया। बदमाश केदारनाथ के पास से 15 सौ रुपये और अखिलेश्वर के पास से 7 सौ रुपये व दो मोबाइल छीनकर भाग निकले। इस मामले की केदारनाथ ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही  है। इस बाबत एसओ सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें