फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात एकेडमी के छात्र का नहीं लगा सुराग

Thu, 13 Aug 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने खाद लदा ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। हाईटेंशन बिजली का पोल गिरने से राहगीर, दुकानदार बाल-बाल बच गए लेकिन भागने के दौरान गिरने से आधा दर्जन लोग सड़क पर गिरकर चुटहिल हो गए। पोल की चपेट में आने से सपा नेता की स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रांसफार्मर में आग लग गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के लोगों ने तारों को काटकर हटाया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर खाद लादकर एक ट्रक कटरा रोड की ओर जा रहा था। वह लोनिवि कार्यालय के करीब पहुंचा तो बीच सड़क पर लगे यातायात के बैरियर से बचने के लिए बायीं ओर अधिक चला गया। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा बिजली के पोल में फंस गया। चूंकि ट्रक की गति धीमा थी। इसलिए बिजली के गड़े पोल को ट्रक चार फिट ऊपर तक खींच ले गया। इसके चलते हाईटेंशन व दूसरे बिजली के तारों के बीच घर्षण होने लगा और वहां चिंगारी निकलने लगी। बिजली के तार से बचने के लिए राहगीर, वादकारी व दुकानदार भागने लगे। बिजली के तारों के टकराने के बाद एसपी कार्यालय के करीब लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। अभी लोग बिजली विभाग को जानकारी देकर लाइन कटाने के लिए परेशान थे। तभी चालक ने फिर ट्रक आगे बढ़ा दिया।

 इसके बाद तो बिजली के हाईटेंशन तार व पोल सड़क पर गिर पड़ा। पोल की चपेट में आने से सपा नेता वासिक खान की स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। कई राहगीर अपनी बाइकें सड़क पर ही छोड़कर भागने लगे। भगदड़ के दौरान गिरने से सोहन, विवेक कुमार, हरिश्याम, मुजीब, शमीम समेत कई लोग घायल हो गए। हालांकि सड़क पर पोल गिरते-गिरते बिजली की सप्लाई कट गई थी। काफी देर तक लोगों की जान सांसत में रही। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटना की खबर मिलने पर फायरब्रिगेड पहुंची और ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद बिजली विभाग के लोग पहुुंचे और गिरे पोल व बिजली के तारों को समेटकर बंद पड़ा आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें