फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़े पशु तस्कर पुलिस चौकी से हो गए फरार

Thu, 13 Aug 2015 11:13 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशु ला रही डीसीएम सहित तीन तस्करों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पकड़े गए तस्कर पुलिस चौकी से संदिग्ध हाल में फरार हो गए। इसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी छिपे पशुओं की तस्करी का धंधा चल रहा है। गुरुवार को लक्ष्मीपुर गांव के लोगों ने प्रतिबंधित पशु ला रही डीसीएम और इसके आगे बाइक से चल रहे कस्बा कलीनगर निवासी डीसीएम स्वामी को घेर लिया। ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ लिया और प्रतिबंधित पशुओं की डीसीएम व बाइक सहित तीनों को जमुनिया चौकी ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। घटना की जानकारी होने पर चौकी पर भीड़ लग गई।
इस दौरान संदिग्ध हाल में तीनों तस्कर अपनी बाइक सहित फरार हो गए। चौकी से पशु तस्करों के गायब होने से हड़कंप मच गया। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे और एसओ से शिकायत की। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस ने लक्ष्मीपुर के कामता प्रसाद, रामभरोसे, संजीव कुमार, रामकुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने कस्बा कलीनगर निवासी शहरोज पुत्र फारुख, करलिया निवासी शिशुपाल पुत्र रामकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

चौकी से पहले फरार हो गए आरोप
डीसीएम में मात्र तीन पशु थे। जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने डीसीएम से दो लोगों को पकड़ा था जो चौकी पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों के शामिल होने की बात गलत है।
विज्ञापन

- विवेक त्रिवेदी, एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें