फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसरा की रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज होगी

Sat, 01 Aug 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी कमलेश उर्फ गुड्डू रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। घर में बंटवारे को लेकर भाई से उसका विवाद चल रहा है। घर में उसकी पत्नी कमला देवी बच्चों के साथ रहती है। 23 जुलाई को कमला खेतों में काम करने गई थी। घर में उसकी बड़ी बेटी रेनू (10), नेहा (8), कांती (4) और हिमांशु (4) थे। करीब 11 बजे कमला को पता चला कि उसके बेटे हिमांशु की तबीयत खराब हो गई है। वह घर पहुंची और उसे लेकर कुंडा के लिए निकली। रास्ते में ही उसके बेटे की मौत हो गई। बच्चों ने बताया कि चाची ने उसे बोतल से कुछ पिला दिया था।
विज्ञापन


पता चला कि उसकी चाची ने उसे तेजाब पिला दिया था। कमला ने पति को सूचना दी तो वह दूसरे दिन घर आ गया। सारी जानकारी करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। तेजाब पिलाने की बात को महिला ने स्वीकार भी की। करीब पांच वर्ष पहले भी कमलेश के एक बेटे के साथ ही इस तरह की घटना अंजाम दी गई थी। पिता ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने पता नहीं किस दबाव में रिपोर्ट ही नहीं लिखी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर भी बता रहे हैं कि पेट में तेजाब जैसा ही कुछ जाने से आंत सहित कई अंग डैमेज हो गए। एसओ निशिकांत राय का कहना है कि विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें