शिवम गैस एजेंसी कर्मी से तीन लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों का पुलिस ने
सुराग लगा लिया है। दबिश के दौरान वे नहीं मिले तो पुलिस परिजनों को ही उठा
लाई और पूछताछ कर रही है। पुलिसिया कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा है।
नगर
कोतवाली के अष्टभुजानगर निवासी राजेंद्र त्रिपाठी की शिवम गैस एजेंसी है।
गत दिनों गोदाम से बिक्री के रुपये लेकर घर जाते समय बाइक सवार तीन बदमाश
तमंचे के बल पर कर्मचारी को लूटकर भाग निकले थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में
जुटी हुई है।
संभावित स्थानों पर दबिश के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत
में भी ले रखा है। शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि तीन लाख रुपये लूटने
वाले बदमाशों का सुराग लग गया है। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही
है। वे घर छोड़कर फरार हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। ताकि वे हाथ
लग जाएं। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम, कई चौकी प्रभारी दलबल के साथ बदमाशों
की खोजबीन कर रहे हैं। घटना के बाद से पुराने बदमाश भी अपने घरों से
पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए भाग चुके हैं।