कंधई थाने के एचसीपी के हमलावरों की तलाश में एसओजी टीम ने पूरे देवजानी गांव में दबिश दी। इस दौरान जिस युवक की तलाश पुलिस कर रही थी वह तो नहीं मिला, लेकिन उसके साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहां से एक कार भी जब्त की गई है।
कंधई थाने के हेड कांस्टेबल रणजीत पांडेय को बदमाशों ने गोली मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है। घटना के तार पूरेदेवजानी गांव से जुड़ने पर एसओजी ने बुधवार को यहां एक युवक की तलाश में दबिश दी। हालांकि जिस युवक की तलाश पुलिस को थी वह नहीं मिला। अलबत्ता उसके एक साथी को पुलिस कार समेत उठा ले गई। एसओजी टीम की दबिश से गांव में हड़कंप मचा रहा।