फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में वाहन पकड़ पुलिस ने छोड़ा

Wed, 29 Jul 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद में कजियापुर के निकट हो रहे अवैध खनन की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक जेसीबी समेत कई ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। लेकिन बाद में वाहन छोड़ दिया।
विज्ञापन


कजियापुर गांव के पास रात को कई ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी के सहारे गंगाराम, मैकू व खेलवान आदि के खेतों से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था।

किसी तरह इसकी भनक पुलिस को लग गई। इस पर एसओ केके मिश्रा मौके पर पहुंचे तो वहां खनन कर रहे चालक अपने वाहन लेकर भाग खड़े हुए पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक जेसीबी व कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया।

बाद में उन्हें थाने ले जाया गया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि थाने से इन वाहनों को छोड़ दिया गया। वहीं इस मामले में एसओ केके मिश्रा ने खनन की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन


उनकी मानें तो जेसीबी से एक दुघर्टना हो गई थी। जिसके कारण उसे पकड़ा गया था। हादसे के शिकार व्यक्ति ने समझौता कर लिया, जिसके बाद वाहन को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें