फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 23 Jul 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के जगापुर गांव निवासी संदीप पाल पुत्र बनवारी की शादी बदगवां निवासी संतोष पाल की बेटी शालिनी उर्फ रानी के साथ मई 2015 में हुई थी। शादी के बाद से ही संदीप दिल्ली में रहकर नौकरी करने लगा था। बुधवार को घर के लोग खेत पर काम करने गये थे। इसी दौरान शालिनी ने घर का दरवाजा बन्द करके दुपट्टे के सहारे बारजे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


खेत से जब घरवाले लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बन्द देखकर आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर उन्हें कुछ शक हुआ। इसके बाद गांव के लोगों को बुलाकर छत के रास्ते अंदर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। शालिनी दुपट्टे के सहारे बारजे से लटक रही थी। जल्दी से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना उसके मायके तथा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई पवन पटेल ने घटना की छानबीन की। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता संतोष पाल ने दहेज उत्पीडन का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मायके पक्ष के लोगों का कहना था कि शादी के बाद से ही संदीप उनकी लड़की को दहेज के लिए मारता-पीटता था। साथ ही दूसरी शादी करने की धमकी देता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर तहसीलदार सुंदरलाल पटेल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें