फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिक्की तोड़कर उचक्कों ने उड़ाए 28 हजार रुपये

Tue, 01 Mar 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भंगवाचुंगी व कचहरी मार्ग पर उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर 28 हजार रुपये उड़ा दिए। दुकान से लौटने पर डिक्की खुली देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

 अंतू थाना क्षेत्र के मवैया कला निवासी उमेश पाल पुत्र छेदीलाल की बहन की 2 मार्च को बारात आनी है। बहन की शादी की तैयारी में वह मंगलवार को शहर में खरीदारी करने आया था। बलीपुर में एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर कूलर और मिक्सर खरीदने लगा। लौटा तो उसकी बाइक की डिग्गी खुली थी।

डिक्की में रखे साढ़े सत्ताइस हजार रुपये गायब थे। यह देख वह सन्न रह गया। आसपास के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिास को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने के बाद उचक्कों की तलाश करने लगी।  पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें