भंगवाचुंगी व कचहरी मार्ग पर उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर 28 हजार
रुपये उड़ा दिए। दुकान से लौटने पर डिक्की खुली देख उसके होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र
के मवैया कला निवासी उमेश पाल पुत्र छेदीलाल की बहन की 2 मार्च को बारात
आनी है। बहन की शादी की तैयारी में वह मंगलवार को शहर में खरीदारी करने आया
था। बलीपुर में एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर कूलर और मिक्सर खरीदने लगा।
लौटा तो उसकी बाइक की डिग्गी खुली थी।
डिक्की में रखे साढ़े सत्ताइस हजार
रुपये गायब थे। यह देख वह सन्न रह गया। आसपास के लोगों ने काफी तलाश की,
लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिास को
दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने के बाद उचक्कों की तलाश
करने लगी। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।