फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ट्रक में घुसी कार, दो की मौत

Mon, 29 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को तड़के करीब पांच बजे कुंडा इलाके के जहानाबाद के पास इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कुंडा सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। एसआरएन में एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बिहार प्रांत के खानपुर थाना क्षेत्र के मनसा का पुरवा गांव निवासी कुछ लोग दिल्ली से होंडा सिटी गाड़ी खरीदकर घर लौट रहे थे। उनके साथ दिल्ली से पंजाब निवासी ड्राइवर परमजीत सिंह भी था। हाइवे पर जहानाबाद के पास सोमवार सुबह सवा पांच बजे अचानक कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी।

इससे उसमें सवार मनसा का पुरवा खानपुर समस्तीपुर बिहार निवासी राजू उर्फ रणधीर राय (41) पुत्र लक्ष्मी राय की मौत हो गई। उसी गांव के बलविंदर सिंह, विंदेश्वरी महतो, ब्रहमदेव महतो व ड्राइवर परमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। थोड़ी देर बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हथिगवां पुलिस ने किसी तरह घायलों को गाड़ी से निकालकर कुंडा सीएचसी भेजवाया। उधर, राजू उर्फ रणधीर राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। कुंडा सीएचसी से भी चारों घायलों को रेफर कर दिया गया। इसमें सुरेंद्र कुमार (34) की भी एसआरएन पहुंचने पर मौत हो गई। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देते हुए बलविंदर कुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें