कस्बे में शनिवार को दो पक्षों में हुए बवाल के बाद चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।
कसबे के महेश चौक निवासी अखिलेश्वर दयाल सक्सेना और मोहल्ला गिरधरपुर निबासी मोहसिन के बीच हुए विवाद और झगड़े में पुलिस ने एसपी देहात बालेंदुभूषण के आदेश चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तनाव को देखते हुए सैदपुर में पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरे पक्ष ने भी थाने पर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर उदयभान सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद दूसरे पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बता दें कि घर में डेला गिरने के बाद सक्सेना ने मोहसिन को जाने को कहा था। आरोप है कि बाद में वह अपने साथियों को लेकर उनके घर पर आया और मारपीट की। इसमें पप्पू उर्फ बैजा घायल हो गया था। दूसरे पक्ष के सालिम तथा सलीम को चोटें आई थीं। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। बाद में थाना फैजगंज बेहटा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।सीओ राजवीर सिंह और एसपी देहात भी देर रात कस्बे में पहुंचे थे। उनके आदेश पर घायलों का मेडिकल कराया गया।