आजाद नगर में रुमतीपुर स्थित शराब की फैक्ट्री को चलाने के लिए बिजली की भी अवैध ढंग से व्यवस्था की गई थी। इसके लिए बाकायदा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। यह अलग बात थी कि इसका कोई कनेक्शन नहीं लिया गया था। अब सोचने की बात है कि बिजली विभाग ने बिना कनेक्शन के इतना बड़ा ट्रांसफार्मर कैसे दे दिया। चार महीने से फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर लगा रहा मगर बिजली अफसर बेखबर रहे।
किसी आम कारोबारी को कामर्शियल बिजली कनेक्शन लेने के लिए महीनों तक चक्कर लगाना पड़त है। फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़े। मगर महेशगंज में अवैध शराब फैक्ट्री के पास बिना किसी कनेक्शन के 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। 11 हजार वोल्ट की लाइन से जोड़कर कई किलोवाट बिजली का उपयोग किया जाता रहा। क्राइम ब्रांच इलाहाबाद की छापेमारी के बाद सोमवार सुबह बिजली विभाग को इस बारे में दी गई तब जेई विहार मौके पर पहुंचे और कनेक्शन कटवाकर सारे तार आदि जब्त किए। अब बिजली विभाग के अफसर फैक्ट्री की जांच कर संबंधित पर मुकदमा दर्ज कराने के चक्कर में पड़े हैं। फिलहाल शाम तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।