फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का सिर फोड़ा, हंगामा

Sun, 31 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के केपी कालेज में प्रैक्टिकल की कापी न दिखाने पर आधा दर्जन छात्रों ने मिलकर एक छात्र का सिर फोड़ दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने घटना की शिकायत पुलिस से की है। नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी जीवेश श्रीवास्तव (18) पुत्र विन्ध्यवासिनी केपी कालेज में कक्षा बारह का छात्र है। उसका आरोप है कि रविवार को कालेज में प्रैक्टिकल की तैयारी के सिलसिले में छात्रों को बुलाया गया था।
विज्ञापन


उसके साथ पढ़ने वाले दूसरे छात्र ने उससे प्रैक्टिकल की कापी दिखाने को कहा। उसने मना कर दिया। इससे वह नाराज हो गया। रविवार को वह कालेज से बाहर निकला। मैदान के करीब ही आधा दर्जन छात्रों ने उसे रोक लिया। विवाद के दौरान उसे मारापीटा और सिर फोड़ दिया। खून से लथपथ जीवेश के साथियों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। घटना की सूचना पीड़ित छात्र ने पुलिस को दी। पुलिस हमलावर छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें