फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलगप्पे का पानी समझ बच्चे ने पीया तेजाब

Sun, 31 Jan 2016 11:27 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के घर आए 10 वर्षीय बच्चे ने घर में रखा तेजाब गोलगप्पे का पानी समझकर पी लिया।
विज्ञापन


जलन और उल्टी होने पर बालक ने परिजनों को तेजाब पीने की जानकारी दी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि तेजाब कम ज्वलनशील था।

इसके चलते मासूम अब खतरे से बाहर है। मासूम कक्षा चार में पढ़ाई करता है।
जानकारी के अनुसार मेरठ निवासी संजय कुमार का बेटा रूपक (10) अपनी मां के साथ अनूपशहर निवासी अपने मामा केदारशाह के यहां आया था।

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर रूपक घर में खेल रहा था, जहां  बोतल में तेजाब रखा था। मासूम तेजाब को गोलगप्पे का पानी समझकर पी गया। तेजाब पीते ही उसके मुंह में जलन हो गई और उल्टी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख परिजनों ने पूछताछ की तो पता बच्चे ने आपबीती बताई। सारी बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में रूपक को अनूपशहर के ही निजी क्लीनिक में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। तेजाब काफी कम मात्रा में शरीर में पहुंचा है। तेजाब की ज्वलनशीलता भी काफी कम थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें