फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरी की घटना से दूसरे दिन भी तनाव

Thu, 28 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में दीवानी गेट के बगल स्थित बड़े हनुमान मंदिर में मंगलवार की रात चोरी की घटना को लेकर दूसरे दिन भी कस्बे में तनावपूर्ण माहौल रहा। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
विज्ञापन


मंगलवार की रात बड़े हनुमान मंदिर में चोरी व गंदगी की वारदात होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप उठा था। बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था। गुस्साए लोगों ने लखनऊ-वारणसी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस व पूर्व नियोजित कार्यक्रम से कस्बे में आए राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने बुझाने व 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए। दूसरे दिन खुलासा न कर पाने से काफी तनाव पूर्ण माहौल बना रहा। स्थानीय कोतवाली समेत सांगीपुर, उदयपुर, संग्रामगढ़, जेठवारा, महेशगंज समेत आदि थानों की फोर्स के साथ फायर ब्रिगेड व पीएसी के जवान पूरे लालगंज में फ्लैग मार्च करते दिखाई दिए।

घटना के दूसरे दिन पुलिस अपने वादे पर खरी नही उतर सकी। खानापूर्ति के लिए एक मनोरोगी को जरूर पकड़कर पूछताछ करने में जुटी हुई है। फिलहाल वादे के मुताबिक अभी पुलिस के पास चौबीस घंटे का मौका और बाकी है। अब देखना है कि वह अपना वादा पूरा कर पाती है या नहीं।
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोगों में चर्चा रही कि कुछ आराजक तत्वों द्वारा ऐसा धार्मिक स्थल पर घिनौना काम करके लालगंज की कौमी एकता को खंडित करने की साजिश है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। हनुमान मंदिर में चोरी व गंदगी की घटना को लेकर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मंदिर से होकर आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार सीसी टीवी कैमरा लगवा दिए हैं। जिससे मंदिर की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें