फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर मुसाफिर को लूटा

Fri, 03 Jul 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भुपियामऊ स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे मुसाफिर को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर पिटाई करने के साथ ही उसकी बहन से छेड़छाड़ की। शिकायत पर पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन करती रही, लेकिन वे नहीं मिले। इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा कस्बा निवासी जावेद बुधवार को अपनी बहन को आईटीआई में प्रवेश कराने के लिए आया था। शाम होने पर दोनों टेंपो से भुपियामऊ स्टेशन की ओर चल पड़े। रास्ते में टेंपो पलट गया। इसके बाद वे पैदल ही स्टेशन पहुंच गए, लेकिन ट्रेन आने में विलंब होता देख वे भुपियामऊ चौराहे पर वाहन पकड़ने के लिए जाने लगे। नहर पटरी के करीब पहुंचते ही सफेद बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे।
विज्ञापन


 उनमें से एक ने जावेद के तमंचा सटा दिया। साथ मौजूद बहन ने विरोध किया तो बदमाश उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने लगे। इस बीच एक बदमाश ने उसका पर्स छीन लिया। जिसमें 45 सौ रुपये व मोबाइल था। जावेद का भी मोबाइल बदमाशों ने छीन लिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही भुपियामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों से बातचीत के बाद बदमाशों की तलाश करने लगी, लेकिन वे नहीं मिले। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। बता दें कि भुपियामऊ स्टेशन पर अंधेरा होते ही बदमाशों का जमावड़ा होने लगता है। कई बार अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मुसाफिरों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं किया। इसके पहले भी कई मुसाफिरों को बदमाश अपना शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें