फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पकड़ने आए आबकारी टीम पर फायरिंग, जमकर पीटा

Fri, 12 Jun 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब पकड़ने आई आबाकारी की टीम पर शराब बनाने वालों ने हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग के साथ ही लाठी-डंडे से सिपाहियों को पीटा गया। जवाबी कार्रवाई में सिपाहियों ने भी फायरिंग की तो हमलावर भाग निकले। देर शाम टीम नवाबगंज थाने में पहुंचकर एसओ का इंतजार कर रही थी।  नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र द्विवेदी की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी की गई। इस दौरान मुरैठी गांव से करीब 250 पाउच अवैध शराब पकड़ी गई। इसके साथ ही 15 लीटर से अधिक स्प्रीट भी बरामद हुई। इसी स्प्रीट के माध्मय से शराब तैयार की जा रही थी। टीम माल बरामद करने के बाद लवाना चौराहे पर चाय पीने के लिए रुकी। इसकी जानकारी शराब बनाने वालों को हुई तो वे 10 से 15 की संख्या में लाठी-डंडे से लैस होकर चौराहे पर पहुंच गए और सिपाहियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


 आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में सिपाहियों ने भी हवाई फायरिंग की। इसके बाद हमलावर भाग निकले। इस दौरान एक आरोपी कमलेश सरोज पुत्र सोरई निवासी मुरैठी को पकड़ लिया गया। गोलियां चलने से चौराहे पर भगदड़ मच गई। दुकानदारों के शटर गिर गए। बाजार में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद टीम सिपाहियों के साथ नवाबगंज थाने में पहुंची। आरोप है कि इतना सब होने के बाद भी स्थानीय पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। टीम थाने पर पहुंची तो वहां एसओ के आने का इंतजार करती रही। इस दौरान कमलेश के नाम नामजद व करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट, गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें