फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से बदमाशों ने 16 हजार लूटे

Sat, 06 Jun 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तगादा कर रहे घर लौट रहे व्यापारी से बदमाशों ने 16 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर निवासी सब्जी व्यापारी मोहम्मद अजमत अपने साथी मोहम्मद आरिफ के साथ शनिवार को तगादा करने के लिए बाइक से कटरामेदनीगंज गया था। वहां से वसूली कर रात करीब नौ बजे वह घर के लिए निकला।
विज्ञापन


बड़नपुर एटीएल के पास बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे रोककर तमंचा सटा दिया। बदमाश दोनों को एटीएल के खंडहर में लेकर चले गए। बदमाशों ने अजमत से 16 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। बदमाशों के जाने के बाद उसने घटना की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि रुपये लूटने की बात गलत है शिकायत करने वाले और आरोपी परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें