फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में बवाल, फायरिंग

Mon, 11 May 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फुलवरिया स्थित एआरटीओ कार्यालय में सोमवार की दोपहर भारी बवाल हो गया। असलहाधारी दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। कई दलालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कर्मचारियों को धमकाया। कई राउंड फायरिंग भी की। इससे भगदड़ मच गई। लाइसेंस बनवाने और वाहनों का पंजीकरण करवाने आए लोग इधर-उधर भागने लगे। कर्मचारी काउंटर बंदकर दुबक गए। दबंगों की पिटाई से चार लोग घायल हो गए। दो लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन



एआरटीओ कार्यालय में वाहनों के पंजीकरण समेत अन्य कार्यों के लिए सोमवार को भीड़ जुटी थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे छह बाइक से दर्जन भर नकाबपोश लोग वहां पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में घुसते ही असलहा निकाल लिया। उनके हाथ में तमंचा देख वहां मौजूद लोग अनहोनी की आशंका से खिसकने लगे। तभी दबंगों ने चार लोगों को पकड़ लिया और उन्हें परिसर में ही दौड़ाकर पीटने लगे। यह देख कर्मचारी भयभीत हो गए और काउंटर बंद कर भीतर से कार्यालय का दरवाजा बंद कर लिया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम के साथ ही कोतवाली पुलिस को दी। हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की।


गोली चलने से अफरातफरी मच गई। दबंगों की पिटाई से घायल कैलाशनाथ तिवारी (56) निवासी नया माल गोदाम रोड भंगवा और देवनाथ मिश्र (32) पुत्र राघवराम निवासी करनपुर नगर को जिला अस्पताल लाया गया। जबकि दो अन्य लोग मामूली चोट होने के कारण अपने घर चले गए। घायल कैलाश ने बताया कि वह ट्रक का टैक्स जमा करने गया था। हमलावरों ने पीट कर दस हजार रुपये छीन लिए। देवनाथ ने बताया कि उसके पास रहे 35 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल बलिराम मिश्र दलबल के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। खबर भेजे जाने तक एआरटीओ कार्यालय में दबंगई और फायरिंग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें