फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक स्प्रे हुए धान खाने से हुई चीतलों की मौत

Mon, 11 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व से बाहर सामाजिक वानिकी क्षेत्र में पिछले माह निगोही ब्रांच नहर में चीतल के दो शव मिले थे। इसके कुछ दिनों बाद ही शिवनगर गांव के निकट हरदोई ब्रांच में चीतल का शव मिला था। तीनों का बरेली स्थित आईवीआरआई में पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी रिपोर्ट सोमवार को टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी विभाग को प्राप्त हो गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, चीतलों ने नहर के आस पास क्षेत्र में उगाए जा रहे चाइना धान की फसल खा ली थी। जिनपर कीटनाशक दवा का स्प्रे किया हुआ था। उनके पेट में धान की पत्तियों पर कीटनाशक की मौजूदगी पाई गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि धान की पत्तियों के साथ कीटनाशक पेट में पहुंचने के बाद चीतल पानी पीने पहुंचे यहां वह नहर में गिर गए और उनकी मौत हो गई। रविवार को हरदोई ब्रांच नहर में बाइफरकेशन के निकट मिले चीतलों के दो शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजे गए थे। रविवार को अवकाश के कारण उनका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। दोनों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया पिछले माह मिले चीतलों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जबकि दो चीतलों का पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ है जिसकी रिपोर्ट कुछ दिनों बाद प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें