फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी साथ नहीं गई तो जहर खाकर दी जान

Wed, 03 Jun 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल गए युवक ने पत्नी के साथ आने से इनकार करने पर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर पहुंचते-पहुंचते वह अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के मियां का पुरवा मसवन गांव निवासी राहुल मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा की पत्नी मायके गई हुई थी। वह मंगलवार को उसे लेने के लिए रानीगंज कैथौला के पास जौदहा स्थित ससुराल पहुंचा। बताते हैं कि वहां किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने उसके साथ ससुराल जाने से इनकार कर लिया।

इससे वह गुस्से में आ गया और वहां से घर के लिए रवाना हो गया। रास्ते में रुककर उसने कहीं से जहरीला पदार्थ खरीदा और खा लिया। इसके बाद वह कुछ दूर तक बाइक से आया। गांव पहुंचते-पहुंचते वह अचेत होकर गिर गया। गांव के लोगों ने उसे पहचाना और उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे देर शाम कुंडा सीएचसी ले आए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाहाबाद ले गए। भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहीं पर उसका पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें