फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाया

Sat, 12 Mar 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाकर पूछताछ शुरू कर दिया। फिलहाल दूसरे दिन शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के डीहा गांव निवासी किशोरी बुधवार की रात घर से गायब हो गई थी। गुरुवार को उसका शव गांव के करीब एक कुएं में मिला था। यही नहीं बुधवार की रात किशोरी की चप्पल शाम के सात बजे ही मिल गई थी लेकिन उसका मोबाइल और दुपट्टा गुरुवार की सुबह कुएं पर देखा गया जबकि कुआं गांव के काफी करीब था और कुएं के पास से ही गांव के लोगों का आना-जाना था। अब सवाल उठता है कि गांव के लोगों ने रात 11 बजे तक उसकी खोज की थी तो उसका दुपट्टा और मोबाइल लोगों के हाथ क्यूं नहीं लगा। सवाल यह भी उठ रहा है कि  किशोरी आत्महत्या किन कारणों से कर सकती है।

गुरुवार को यही चर्चा रही कि रेप के बाद किशोरी की हत्या करने के लिए हत्यारों ने उसे कुएं में फेंका होगा। जबकि उसकी मां का कहना है कि उसकी इकलौती बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत पेट में पानी भरने से हुई है । ऐसे में उसे अधमरी करके भी कुएं में फेंके जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दुराचार के मामले में चिकित्सकों ने जांच के लिए स्लाइड भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें