फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की हत्या में नामजद आरोपी धराया

Sat, 07 Mar 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के औराइन गांव निवासी शिक्षक देवेन्द्र पांडेय की हत्या का नामजद आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस घटना की वजह व अन्य तथ्यों को खंगालने में लगी है। पूछताछ के दौरान कई अन्य संदिग्ध लोगों के नाम सामने आने पर पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस घटना के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरहा में तैनात रहे शिक्षक देवेन्द्र पांडेय की दिन दहाड़े  4 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में परिजनों ने गांव के ही अजय यादव पुत्र भारत यादव सहित अन्य के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में जमीन के विवाद को लेकर हत्या की बात कही गई थी। पुलिस इसी बिंदु को प्रमुख मान कर जांच में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी अजय यादव को पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को खंगालने, अजय यादव के साथ घटना में कौन कौन शामिल थे इसकी जांच कर रही है। पुलिस के हाथ चढ़े अजय यादव की निशान देही पर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी है लेकिन अभी तक अन्य कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है। प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी पुलिस के कब्जे में है उससे पूछताछ की जा रही है जल्द ही पूरे घटना क्रम से पर्दा उठ जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें