नगर कोतवाली इलाके में एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी बाबा को न्यायालय ने जेल भेज दिया। पीड़ित पोती और उसकी मां के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई गई। दिनभर आरोपी पक्ष के लोग समझौते की कोशिश करते रहे।
कोतवाली क्षेत्र के रिश्ते में सोमवार शाम घर में दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। मामले में देर रात पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मंगलवार को बाबा को जेल भेज दिया। दूसरी ओर पीड़िता का मेडिकल कराया गया।
इसके बाद डीएनए जांच के लिए भी बाल, नाखून लिए गए। पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई। इस दौरान आरोपी पक्ष अस्पताल में समझौते के लिए पीड़िता के माता-पिता पर दबाव भी बनाते रहे, लेकिन वह किसी की एक भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुई। वहीं महिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल हुआ। शहर कोतवाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।