फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर प्रहार से गई थी रामपियारे की जान

Sat, 29 Nov 2014 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर थाना क्षेत्र के माल्हीपुर गांव निवासी रामपियारे यादव (30) की हत्या सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर की गई थी। उसके सिर की हड्डी के तीन टुकड़े हो गए थे। दूसरे दिन शुक्रवार को भी परिजनों ने घटना की बाबत कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी। पुलिस को किसी करीबी पर शक है। घर और गांव में ही हत्या के सूत्र तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन



रामपियारे बुधवार रात घर के बाहर धान पीट रहा था। देर रात जमीन पर ही पुआल बिछाकर सो गया। गुरुवार सुबह परिवार के लोगों ने रजाई हटाई तो खून से लथपथ शव देखा। उसके सिर के दोनों ओर सुराख देख लोगों ने आशंका जताई की राड से हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन परिजन किसी से रंजिश की बात से इनकार करने लगे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में पता चला कि सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया है।

सिर की हड्डी तीन टुकड़े हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। दूसरे दिन शाम तक इस मामले में कोई तहरीर थाने में नहीं दी जा सकी। इस बीच पुलिस ने छानबीन की तो उसे करीबियाें की ही भूमिका संदिग्ध नजर आई। एसओ उदयपुर चौधरी रणविजय सिंह ने बताया कि हत्या की बात साफ है। ऐसे में परिजनों को अज्ञात के खिलाफ ही तहरीर देनी चाहिए थी लेकिन लोग चुप हैं।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें