फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूटा ट्रक

Sat, 17 Nov 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। सुलतानपुर में चालक को छोड़कर बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। बदमाश 60 हजार रुपये भी लूट ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



सुलतानपुर जनपद के कादीपुर निवासी यूनुस का ट्रक मझिगवां निवासी इरशाद चलाता है। गुरुवार की रात इरशाद ट्रक लेकर इलाहाबाद मोरंग लादने के लिए निकला। कंधई थाना क्षेत्र के गोंई के पास कार सवार चार बदमाशों ने ट्रक चालक को रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक इरशाद को कार में बैठाकर सुलतानपुर की ओर भाग निकले। दो बदमाश ट्रक लेकर रानीगंज की ओर चले गए।

बदमाशों ने भोर में चालक इरशाद को सुलतानपुर की सीमा पर छोड़ दिया। इरशाद ने घटना की जानकारी यूनुस को दी। सूचना मिलने पर ट्रक मालिक अपने चालक को लेकर पट्टी कोतवाली पहुंचे। ट्रक लूटने की खबर मिलते ही पट्टी व कंधई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ट्रक लूट की छानबीन कर रही है। कंधई एसओ ने बताया कि तहरीर मिली हैै। अभी घटना की हकीकत का पता करने के साथ ही चालक के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें