फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को धोखे में रख पहले की शादी, फिर घर से निकाला

Sun, 21 Oct 2018 12:22 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
संडवाचंद्रिका। चार पत्नियों को छोड़ने के बाद एक युवक ने महिला को धोखे में रखकर उसके साथ शादी कर लिया। छह माह पहले जुड़वा बेटी पैदा हुई। महिला का आरोप है कि उसका पति अब दहेज की मांग कर रहा है। अंतू थाना क्षेत्र के कटकामानापुर निवासी रेहाना बानो की दो साल पहले मोहम्मद गयास के साथ शादी हुई थी। छह माह पहले उसे जुड़वा बेटी पैदा हुई। आरोप है कि उसका पति गयास  पहले भी चार शादी करके पत्नियों को छोड़ चुका है। इसकी जानकारी उसे नही थी।
विज्ञापन


जब चार शादी करने की जानकारी रेहाना को हुई तो वह विरोध करने लगी। जिससे नाराज उसका पति मोहम्मद गयास उसे मारने पीटने लगा। आरोप है कि पति ने दहेज में रुपये व बाइक की डिमांड की। विरोध करने पर उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया। महिला अब दो मासूम बच्ची लेकर भटक रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें