फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में कैशियर को गोली मारकर 1.10 लाख लूटे

Fri, 27 Apr 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े दुस्साहस का परिचय देते हुए नकाबपोश चार बदमाश गैस एजेंसी के गोदाम में घुसकर कैशियर को गोली मारने के बाद 1.11 लाख रुपये लूटकर भाग निकले। गोली कैशियर के जबड़े में जा घुसी। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने चश्मदीदों से घटना की जानकारी ली। मातहतों को तत्काल बदमाशों की धरपकड़ का निर्देश दिया। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सगरा निवासी राजेश पाल (36) पुत्र बाबूलाल पाल शिवम गैस एजेंसी पर गोदाम कीपर/कैशियर का काम करता है। गुरुवार सुबह सात बजे वह ड्यूटी पर आ गया था। करीब 11.30 बजे गोदाम पर कर्मचारी श्याम मिश्रा, भोला व अवनीश सिलेंडर दे रहे थे। कैशियर राजेश ग्राहकों से रुपए ले रहा था, तभी दो बाइक से चार नकाबपोश बदमाश पहुंच गए। एक बाहर खड़ा रहा जबकि तीन गोदाम के भीतर घुसकर राजेश से रुपयों भरा बैग छीनने लगे।

छीनाझपटी के दौरान एक बदमाश ने राजेश पर फायर झोंक दिया। गोली उसके जबड़े में जा घुसी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश 1 लाख 11 हजार 390 रुपयों से भरा बैग लूटने के बाद फायरिंग करते हुए मीराभवन की ओर भाग निकले। चौराहे पर खड़े राजेश पाल के परिवार के लोगों ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन तब तक वे सिटी की ओर निकल गए। गंभीर रूप से घायल राजेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उसके जबड़े में बुलेट फंसी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी व नगर कोतवाल अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह और एएसपी पश्चिमी बसंतलाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। घटनास्थल से चौकी प्रभारी सिविल लाइन ने एक खोखा बरामद किया। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।


गैस एजेंसी के कैशियर को गोली मारकर लूटने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए नगर कोतवाल, सीओ सिटी और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को लगाया गया है। घटना लोकल बदमाशों के अंजाम देने की बात समझ में आ रही है।
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें