फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दौरान मारपीट, दो पक्ष आमने-सामने

Fri, 27 Apr 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट भी हुई। घटना के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद को दो वर्गों के बीच होने का संदेश मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स भेजी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के रामपुर खजूर में गुरुवार को रामजतन सरोज की पुत्री की बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान किसी बात को लेकर पहले आपस में ही विवाद हो गया। बाद में गांव के कुछ युवक आ गए। जिनसे मारपीट हो गई। इसी को लेकर कुछ लोगों ने तूल दे दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग एकत्र होने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची। वहां का माहौल देखने के बाद पुलिसकर्मियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को अवगत कराया। कुछ लोगों ने दो वर्गो के बीच बवाल की अफवाह फैला दी। जिसके बाद लालगंज, जेठवारा के अलावा सीओ सदर, लालगंज दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि भारी फोर्स पहुंचने के बाद मामला शांत हो चुका था। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्म होने लगी। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि दो वर्ग के लोग आमने-सामने हो गए हैं। जिसके चलते एहतियात के तौर पर भारी फोर्स भेजी गई। गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें