फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधई में ईंट भट्ठा मालिक को मारी गोली

Sun, 18 Feb 2018 12:29 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र में शनिवार की भोर में पत्नी संग बाबा बेलखरनाथ धाम दर्शन पूजन करने जा रहे ईंट भट्टा मालिक को बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मार दी। तीन गोलियां लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। पत्नी भी गिरकर घायल हो गई। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ पट्टी संग कंधई पुलिस छानबीन करने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर निवासी राजेश सिंह (45) अपनी पत्नी कुसुम सिंह (43) के साथ शनिवार को भोर में स्कूटर से बेलखरनाथ धाम दर्जन पूजन करने जा रहे थे। वह कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूंझी ब्लाक मोड़ के करीब पहुंचे तभी पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आ गए। उन्होंने ओवरटेक करने के दौरान पीछे से राजेश सिंह पर फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई। पत्नी कुसुम बदमाशों के हाथ में असलहा देख शोर मचाते हुए स्कूटर से कूद गई।

इस बीच सामने से रुके बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। बदमाशों ने पांच फायर किए। तीन गोली राजेश सिंह के सीने, हाथ व कनपटी के पास लगी। खून से लथपथ होकर ईंट भट्ठा मालिक गिर पड़े। बदमाश उसकी जेब से मोबाइल लूटकर भाग निकले। फायर व शोरशराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर कंधई पुलिस के बाद सीओ पट्टी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद परिवार के लोगों से रंजिश समेत अन्य मामलों में बातचीत की। इसके बाद बदमाशों की धरपकड़ में कंधई पुलिस जुट गई। खबर भेजे जाने तक परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। सीओ पट्टी रवि सिंह ने बताया कि कुछ विवाद सामने आया है। हर पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

घटना से लोगों में आक्रोश, पुलिस अलर्ट
कंधई थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर निवासी राजेश सिंह व उनकी पत्नी को बाबा बेलखरनाथ धाम दर्शन पूजन करने जाते समय बाइक सवार चार बदमाशों के गोली मारने की खबर पर क्षेत्र मेें आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन लोगों का कहना था कि राजेश बहुत ही सामाजिक व्यक्ति हैं। उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। आखिरकार उनसे किसी की रंजिश कैसे हो सकती है।

25 सालों से जाते थे दर्शन पूजन करने बेलखरनाथ धाम
कंधई थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर निवासी राजेश सिंह अपनी पत्नी कुसुम सिंह के साथ 25 सालों हर शनिवार को बेलखरनाथ धाम दर्शन पूजन करने के लिए जाते थे। ठंडी, गर्मी और बरसात में भी वह दर्शन करने के लिए घर से निकलते थे।

पार्टनर में ईंट भट्ठे को हुई थी तकरार
कंधई थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर निवासी राजेश सिंह ने एक साल पहले बुढ़ौरा निवासी समीम के साथ पार्टनरशिप में कापा रामपुर में ईंट भट्ठा खोला था। ईंट भट्ठे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। बाद में राजेश सिंह ने सरायनानकार में खुद का ईंट भट्ठा खोल लिया।

बाजारों में अपराधियों का जमघट, पुलिस लापरवाह
कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज, शीतलागंज और रखहा बाजार में अपराधियों का जमघट लगा रहता है। आए दिन घटनाएं हो रहीं हैं। किसी दिन बड़ी वारदात होने की आशंका लोग जता रहे हैं। व्यापारियों की शिकायत के बाद भी कंधई पुलिस की कानों में जूं नहीं रेंगी। लगातार वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस की लापरवाही से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें