फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने दर्ज कराया केस

Sun, 18 Feb 2018 12:29 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके के छिंदौरा मोड़ पर मिर्जापुर-भदोही के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार कुशवाहा की सफारी गाड़ी से तीन लोगों की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूर्व सांसद ने अपनी रिवाल्वर, गनर की रायफल के साथ ही पत्नी के पर्स से पचास हजार रुपये लूटे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मिर्जापुर-भदोही के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार कुशवाहा पुत्र बेचन सिंह कुशवाहा निवासी पटबद्ध चोपन सोनभद्र 15 फरवरी की शाम लखनऊ से मीटिंग करके लौट रहे थे। इस भदौरान उनकी सफारी गाड़ी से नवाबगंज थाना क्षेत्र के छिंदौरा गांव के मोड़ पर हादसा हो गया। इसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को लखनऊ ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घटना से नाराज लोगों ने जमकर बवाल काटा था। पूर्व सांसद की सफारी समेत कई अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। पूर्व सांसद और उनके गनर के साथ मारपीट की गई थी।

शनिवार को सांसद नरेंद्र कुमार कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना के समय अज्ञात लोगों ने वाजिदपुर अड्डा के पास उनकी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को घेरकर उनकी पत्नी के पर्स में रखे हुए 50 हजार रुपये, एक रिवाल्वर व 8 कारतूस और गनर विनय कुमार राय की 315 बोर रायफल लूट ली गई। उनकी तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें