फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने दबंगों ने बीडीसी सदस्य को मौत के घाट उतारा

Mon, 05 Nov 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
विज्ञापन
 हैंडपंप लगाने के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस के सामने ही दबंगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पर सरिया व कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने उनकी पत्नी पर भी हमला बोला। बीडीसी सदस्य की मौत की खबर मिलते ही मोहनगंज बाजार के लोग आक्रोशित हो उठे। घटना के विरोध में बाजार बंद करा दिया। तनाव के मद्देनजर इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के मोहनगंज पूरे खुशई निवासी गनेशीलाल (45) क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। वह अपने घर के बाहर हैंडपंप लगवा रहे थे। इसको लेकर पड़ोसी संगमलाल से विवाद शुरू हो गया था। शुक्रवार को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। शनिवार की सुबह गनेशीलाल हैंडपंप लगाने की तैयारी में थे, जिसका संगमलाल अपने परिवार के लोगों के साथ विरोध करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही संगमलाल पक्ष के लोगों ने सरिया व कुल्हाड़ी से गनेशी के ऊपर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी कृष्णा (41) पर लाठी-डंडे से हमला किया, जिससे वह भी घायल हो गईं। घायल गनेशीलाल व पत्नी को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।


यहां डाक्टरों ने गनेशी की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एसआरएन में बीडीसी सदस्य की मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घटना के विरोध में लोगों ने बाजार बंद कर दिया। तनाव की खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ ही पीएसी बाजार में पहुंच गई। नगर कोतवाल ने बताया कि शनिवार को कमल कुमार गुप्ता की तहरीर पर संगमलाल, उसके बेटे हैप्पी, बाबी और झबलू पुत्र रामखेलावन के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। रविवार को मृतक के बेटे अशोक कुमार की तहरीर पर फूलचंद्र कौशल उर्फ पप्पू, अर्जुन कौशल के खिलाफ भी दर्ज मुकदमे में नाम बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें