फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे का राशन वितरण करने को लेकर महिला प्रधान पर हमला

Fri, 21 Oct 2016 11:37 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे का राशन बंटवाकर लौट रहीं महिला प्रधान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसके साथ ही उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। प्रधान ने थाने में तहरीर दी तो दूसरे पक्ष से महिला कोटेदार ने भी प्रधान के विरोध में दुकान पर हंगामा, लूट व मारपीट की तहरीर दे दी। पुलिस ने देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जयचंदपुर गांव में शुक्रवार को राशन का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान गांव के पप्पू वैश्य पुत्र राम लखन ने प्रधान मीना कुमारी पत्नी राजकुमार से राशन न दिए जाने की शिकायत की। इस पर प्रधान कोटेदार के घर गईं और राशन के लिए कहकर लौट रहीं थीं कि साइकिल की दुकान पर खड़े कुछ युवक प्रधान पर कमेंट करते हुए उनसे भिड़ गए। इसके साथ ही उनकी हवा भरने वाली पंप से पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो मामला शांत हुआ। प्रधान ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी है। उधर दूसरे पक्ष से कोटेदार राजपति ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि प्रधान उनकी दुकान पर कुछ लोगों के साथ गईं थी। इस दौरान उन्होंने राशन बिखेर दिया और आठ हजार रुपये लूट लिए। आरोप है कि रोकने पर कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने देर शाम तक मुकदमा नहीं दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें