फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में सिपाहियों को सटाया तमंचा

Thu, 28 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय की सुरक्षा में लगे सिपाहियों को बुधवार को दबंगों ने तमंचा सटा दिया। उनके हाथ से डंडा छीनकर मारने के लिए ताना। विरोध करने पर खुद को एसटीएफ का सिपाही बताते हुए हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद लौट आए। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एआरटीओ कार्यालय में बुधवार को सुरक्षा के लिए चिलबिला चौकी के सिपाही अंगद व सुरेश मौजूद थे। इसी दौरान कार्यालय के गेट पर बाइक निकालने के दौरान लिपिक के सहायक से दो युवकों की कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों युवकों ने सहायक को पीट दिया।
विज्ञापन


तभी सिपाही अंगद व सुरेश पहुंचे और मारपीट करने के बाद बाइक से भाग रहे युवकों को दबोच लिया और उनके बाइक की चाभी निकाल ली। मामले की जानकारी चौकी प्रभारी को देने के लिए फोन भी मिलाया। इसी बीच एक युवक पहुंचा और सिपाहियों को तमंचा सटा दिया। उनके हाथ से डंडा छीनकर मारने के लिए भी ताना। विरोध करने पर खुद को एसटीएफ का सिपाही बताते हुए पकड़े गए दोनों युवकों को बाहर निकाला। छीनी गई बाइक की चाभी भी सिपाहियों से जबरन ले ली। इसके बाद वे भाग निकले। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल दलबल के साथ पहुंचे। सिपाहियों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस हमलावरों की खोजबीन में जुट गई। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह ने बताया कि हमला करने वालों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। केवल सिपाही से डंडा छीनने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें