फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतू पुलिस के सामने से भाग निकला पशु तस्कर

Mon, 03 Jul 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अंतू पुलिस के सामने से पशु तस्कर फरार हो गया। अपाचे का पीछा करने वाली पुलिस का प्रयास विफल हो गया। सरपतों के झुरमुट और नदी के किनारे पुलिस फरार आरोपी की तलाश करती रही। अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर कठार निवासी जाहिद उर्फ शाहिद के ऊपर अंतू थाने में पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


अंतू पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर पर मौजूद है। सटीक खबर मिलते ही महिला पुलिस के अलावा भारी पुलिसकर्मियों के साथ हल्का दरोगा ने उसके घर पर जीप से दबिश दी। पुलिसकर्मी बाइक से भी उसकी घेराबंदी कर लिए थे। बताते हैं कि पुलिस के कदम पड़ने की भनक पशु तस्करी के आरोपी जाहिद को लग गई। पुलिस को आता देख वह अपनी अपाचे बाइक से भागा। यह देख पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर लिया। वह गोबरी, सराय महिमा होते हुए पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस ने टीम ने काफी दूर तक उसका पीछा किया। बाद में पुलिसकर्मियों को जानकारी मिली कि वह नदी के किनारे सरपतों के झुरमुट में छिपा है। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों के साथ उसे खोजने लगी। नदी के किनारे भी काफी देर तक खोजती रही लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पशु तस्करी के आरोपी की तलाश में दबिश देने गई थी लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


वांछित चल रहे पशु तस्करी के आरोपी को दबोचने के लिए रविवार को दबिश देने पहुंची अंतू पुलिस ने भले पूरी तैयारी के साथ धावा बोला लेकिन वाहन के मामले में पुलिसकर्मी गच्चा खा गए। वांछित अपाचे बाइक से भागा। उसके पीछे जीप और दूसरी बाइकों से पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिसकर्मियों को भी मलाल था कि काश वे भी अपाचे से होते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें