फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक से लोन लेकर नहीं चुकाया, अब 13 किसान पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक से लोन लेकर नहीं चुकाया, अब 13 किसान पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ग्रामीण बैंक की महम शाखा से लोन लेकर नहीं चुकाना 13 किसानों पर भारी पड़ने वाला है। किसानों के खिलाफ अदालत की अवमानना का केस दर्ज किया गया है। प्राथमिक सरकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैक के मैनेजर कुलदीप सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 13 किसानों ने जिला प्राथमिक सरकारी कृ षि एवं ग्रामीण विकास बैंक की शाखा महम से कृ षि के लिए लोन लिया था। यह लोन किसानों को किश्तों में जमा करना था। किश्तों को भरने के लिए किसानों ने बैंक में चेक जमा कर दिए। मगर यह चेक बाउंस हो गए। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में मामला चला गया था। लगातार तारीखों के बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने 13 आरोपियों को भगौड़ा घोषित कर दिया था। इनमें से एक भी आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस कारण बैंक मैनेजर ने कोर्ट की अवमानना करने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, ताकि उनकी गिरफ्तारी के बाद लोन भरा जा सके। गांव मोखरा खेड़ी निवासी सतीश, निंदाणा निवासी राजबीर, बलंबा खास निवासी बलवान और मदीना कोरसान निवासी राजमल को भगौड़ा घोषित किया गया है। भैणी मातो निवासी समेरत, निडाना निवासी सुभाष, खेड़ी महम निवासी राजसिह, भैणी चंद्रपाल निवासी जगदीश को भी भगौड़ा घोषित किया गया है। निंदाना निवासी बृजेश, बेडवा निवासी रविंद्र, खरकड़ा निवासी सुरेंद्र, मदीना निवासी बलजीत और समैण निवासी अजमेर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें