फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को लूटने वाले दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 28 Aug 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 रानीगंज पुलिस ने दंपति को लूटने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके दो साथी पुलिस के हाथ नहीं लगे। उनके पास से मोबाइल व रुपये बरामद हुए। पकड़े गए लुटेरे इलाहाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि रानीगंज थाना क्षेत्र के रिसालगढ़ पुलिया के पास 13 जून 2017 को बाइक सवार दंपति को चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवरात व मोबाइल लूटा था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी थी। रविवार की रात रानीगंज एसओ ने शेखूपुर पुलिया के पास बाइक सवार दो लोगों को पुल के नीचे खड़ा देखा। टोकने पर वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए राजकुमार पासी पुत्र छेदीलाल निवासी विशुनासपुरा थरवई इलाहाबाद और राकेश उर्फ मुन्ना यादव पुत्र रामजरूर यादव निवासी दौलतपुर थाना बहेरिया के पास से दंपति से लूटा गया मोबाइल, 5 हजार 240 रुपये , दो तमंचा , कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान राजकुमार और राकेश ने दंपति को लूटने की घटना का इकरार कर लिया। लूट में शामिल साथियों का नाम बताया। पुलिस ने दबिश दी लेकिन वे घर से फरार थे। फरार भुंवर यादव के ऊपर 7 मुकदमे और पारस यादव पर एक लूट का मुकदमा दर्ज है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें