अल्मोड़ा। दन्यां थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कठार पुल के पास रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया। टवेरा कार से आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार हो गया। थानाध्यक्ष दन्यां रमेश सिंह बोहरा के नेतृत्व में पुलिस ने गत रात टवेरा संख्या यूके-04-जी-0214 की तलाशी ली। वाहन में आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशन सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी ग्राम डुंगरी के खिलाफ धारा 60 आबकारी एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है, जबकि रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर रणजीत सिंह पुत्र स्व. विशन सिंह निवासी झालडुंगरा गाड़ी से कूदकर भाग गया। पुलिस ने थाने लाकर वाहन को सीज कर दिया है।