लखनऊ नगर निगम के अधिशासी अभियंता की टवेरा कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अधिशासी अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा। गंभीर हालत होने के कारण चिकित्सकों ने इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
लखनऊ के एमआईजी एलडीए कॉलोनी शहाबगंज लखनऊ नगर निगम में एक्सईएन आरएन सिंह (58) पुत्र भगवानदीन शनिवार देर रात इलाहाबाद से लखनऊ अपनी टवेरा कार से जा रहे थे। भदरी और शेखपुर चौराहे के बीच शंकर ढाबा के पास खड़े ट्रक में उनकी टवेरा अनियंत्रित होकर भिड़ गई। चीख पुकार पर ढाबे के लोग दौड़े और घायल एक्सईएन को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें देर रात कुंडा सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।