फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या से पहले हुआ था गैंगरेप

Sun, 25 Jan 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर में मृत मिली किशोरी के साथ दरिंदों ने हैवानियत की थी। हत्या करने के पहले दरिंदों ने गैंगरेप और कुकर्म भी किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि तमाम प्रयास के बाद भी किशोरी के शव की पहचान तीसरे दिन रविवार को भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के संसारपुर जंगल में गुुरुवार की सुबह लोगों ने एक किशोरी की अधजली लाश देखी थी। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। 72 घंटे का समय बीतने के बाद रविवार को पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरगढ़ पीएचसी के डॉ. संदीप सक्सेना ने रिपोर्ट तैयार की। हत्या करने और उसका शव जलाने के पहले दरिंदों ने उसके साथ हैवानियत की थी।

 दरिंदों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के साथ कुकर्म भी किया था। हैवानियत के बाद दरिंदों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर शव जला दिया था ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके। मगर ठंड के चलते सरपत जल नहीं सका और दरिंदों के मंसूबे सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने पहले ही किशोरी के साथ गैंगरेप की आशंका जताई थी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि किशोरी की शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। किशोरी की पहचान न होने के कारण पुलिस शव का अंतिम संस्कार कराएगी।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के संसारपुर जंगल में मिली किशोरी की अधजली लाश के साथ हुई ज्यादती का राज पीएम रिपोर्ट से खुल गया। सूत्रों की मानें तो जिस स्थान पर किशोरी को जलाया गया था वहीं उसके साथ हैवानियत भी की गई थी। भले ही पुलिस दूसरी जगह पर हत्या करने की बात कह रही है। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि किशोरी की भले ही शिनाख्त नहीं हुई लेकिन कभी भी उसकी पहचान में दिक्कत न हो इसके लिए डीएनए टेस्ट के लिए मृतका के शव का बाल और नाखून का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें