फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली हास्पिटल में सीएमओ ने लगवाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अली हास्पिटल में सीएमओ ने लगवाया ताला
जांच में बगैर चिकित्सक के संचालित मिला अस्पताल
ऑपरेशन के दौरान प्रसव पीड़िता की हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बगैर चिकित्सक के संचालित हो रहे अली अस्पताल में सीएमओ ने ताला लगवा दिया। इस अस्पताल में आपरेशन के दौरान एक प्रसव पीड़िता की मौत हो गई। जिसके बाद हंगामा हुआ था। उधर, मृत महिला के पति ने अस्पताल संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
अंतू थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी गुलशन बानो (28) पत्नी मोहम्मद कासिम की गुरुवार को अली अस्पताल में आपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। जिससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला का पति विदेश में रहता है। सोमवार को वह घर आया और मंगलवार को सीएमओ आफिस पहुंचा। यहां शिकायत करने के बाद पुलिस को तहरीर देर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने तत्काल इस मामले की जांच शुरू करवा दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने के लिए पहुंची तो अस्पताल में मौजूद कर्मचारी भाग निकले। संचालक को बुलाकर अपर शोध अधिकारी आरपी चौधरी और आरजी चौधरी व डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल में ताला लगा दिया।
विज्ञापन

इनसेट--------
शहर में बिना डाक्टर के चल रहे कई अस्पताल
शहर में आधा दर्जन अस्पताल बिना डाक्टरों के ही संचालित हो रहे हैं। प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं हैं। डेढ़ से तीन हजार रुपये में कर्मचारियों को रखकर काम चलाया जा रहा है। जनपद में जिला व महिला अस्पताल को छोड़ दिया जाए तो बेहोशी के डॉक्टर एक भी नहीं हैं। इसके बाद भी अस्पताल का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन--------
अली अस्पताल में ताला लगवा दिया गया है। मृतका के पति का बयान भी लिया गया है। वह अस्पताल संचालक के खिलाफ खुद ही मुकदमा दर्ज करवा रहा है। एक मुकदमा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी दर्ज कराया जाएगा। पहले यह पता किया जा रहा है कि महिला का ऑपरेशन किस डॉक्टर ने किया। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें