फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या-लूट में फरार 25 हजार का ईनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

हत्या-लूट में फरार 25 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा
बाइक में टक्कर लगने के बाद हुए विवाद के दौरान युवक को मारी थी गोली
साथियों के भागने पर बाइक लूटकर शातिर हो गया था फरार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पांच माह पहले शादी से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद बाइक लूटने के मामले में फरार चल रहा दूसरा 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। घटना के पीछे बाइक की टक्कर लगने के बाद हुआ विवाद बताया जाता है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ में कंधई थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ लगे थे। इस बीच पता चला कि सरसी नहर पुलिया के पास अंतू में हत्या व लूट के मामले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी अपराधी मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी भागा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके पास घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गए हत्यारोपी तनबीर पुत्र मोहम्मद शब्बीर निवासी ककरहा ने बताया कि वह 1 मई की रात वह असरफ और अपने साथी शेबू पूरे देवजानी थाना कंधई के साथ बाबूगंज की ओर से लौट रहा था। अंतू थाना क्षेत्र के चौरा पुलिया के पास सामने से आ रही बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस बात को लेकर विवाद होने लगा। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सभी पर सरिया से हमला कर दिया। इससे बचने के लिए असरफ ने प्रवीण वर्मा निवासी पूरे अंती चौखड़ को गोली मार दिया। उसके साथी की बाइक लेकर भाग निकला। एसपी ने बताया कि असरफ को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। दूसरा आरोपी तनवीर भी हत्थे चढ़ गया। घटना में शामिल शीबू की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। उसके ऊपर भी 25 हजार का इनाम रखा गया है।
विज्ञापन

इनसेट-------
चार बाइक चोरों को दबोचा, दो फरार
कोतवाली पुलिस ने चार बाइक चोरों को दबोच लिया। उनके पास से दो चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस को झांसा देकर दो चोर फरार हो गए। नगर कोतवाल के मुताबिक शेखूपुर मोड़ से बाइक चोर संदीप सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी बडनपुर बेलखरान व ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी जेल रोड अचलपुर से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घुईसरनाथ धाम से चुराई गई बाइक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों को नाम बताते हुए यह जानकारी दी कि टेऊंगा बाजार के पास उनके साथी चोरी की बाइक खरीदने आए हैं। इस सूचना पर पुलिस टेऊंगा पहुंची। जहां से पुलिस ने सतीश यादव पुत्र राम सजीवन यादव निवासी गोपालापुर नगर कोतवाली और उत्सव पुत्र राधेश्याम पाल निवासी वीरमऊ कंधई को दबोच लिया। उनके पास से भी चोरी की एक बाइक बरामद कर ली। जबकि मौके से आशीष यादव उर्फ लल्ला पुत्र रामसजीवन निवासी गोपालापुर और संदीप सिंह उर्फ कुंदन पुत्र अज्ञात बेल्हा देवी रोड नगर कोतवाली भागने में कामयाब रहा। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बाइक चोरी कर उसे पांच से दस हजार रुपये में बेच दिया करते थे।
इनसेट------
जल्द अमीर बनने के लिए चोरी में कूदे सगे भाई
नगर कोतवाली के गोपालापुर के सगे भाई जल्द अमीर बनने के लिए बाइक चोरी के अपराध में कूद पड़े। पुलिस की पूछताछ में सतीश यादव ने बताया कि वह अपने भाई के साथ आशीष के साथ बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जिसे बाद में कम रुपये लेकर बेचा जाता था। चूंकि शहर में लोग पहचानते थे इसलिए ग्रामीण अंचलों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन

0000

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
प्रतापगढ़। दो लाख रुपये व बाइक के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से भगाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ निवासी पुष्पा देवी का आरोप है कि शादी के बाद उसके पति अरुण कुमार व उसके परिवार के लोग दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। 11 मई 2018 को उसे मारपीट कर भगा दिया। वह अपने मायके मनैतापुर थाना कंधई आकर रहने लगी। पुष्पा की तहरीर पर पुलिस ने अरुण समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें