फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से पटाखे और बारूद में विस्फोट, पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से पटाखे और बारूद में विस्फोट, पांच झुलसे
विज्ञापन

उदयपुर इलाके में दशहरा और दीपावली के लिए तैयार किए जा रहे थे पटाखे
लाखों का सामान जला, दरक गई छत, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर। उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआइमा में शनिवार को बिजली के तारों में हुई शार्ट सर्किट से कमरे में रखे गए पटाखे और बारूद में आग लग गई। इससे जोरदार धमाका हुआ। घटना में पांच लोग झुलस गए। विस्फोट इतना तेज था कि छत दरक गई। लाखों का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआइमा निवासी लल्लू के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है। दशहरा व दीपावली के लिए उसने पटाखे तैयार करना शुरू कर दिया था। तैयार किए गए पटाखे व बारूद घर में पीछे की ओर बने एक कमरे में रखा गया था। इसी कमरे में उसने गृहस्थी का सामान भी रखा था और परिवार के लोग सोते भी थे। शनिवार भोर में लल्लू की चार बेटियां व दुधमुहां पौत्र कमरे में सो रहे थे। घर के बाकी सदस्य बाहर थे। करीब पांच बजे अचानक शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी कमरे में रखे पटाखों में जा गिरी। जिससे पटाखे व बारुद में धमाका होने लगा। कमरे में सो रहे लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। तब तक बारूद में भी विस्फोट हो गया। जिससे लल्लू की बेटी साहिबा बानो (18), नाज बानो (16), महनाज बानो (14) और मोना (5) झुलस गई। हवाईदार की पांच माह का दुधमुहां पौत्र भी झुलस गया। किसी तरह सभी को कमरे से बाहर निकाला गया। धमाके से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर जुटे ग्रामीण झुलसे लोगों को सीएचसी सांगीपुर ले गए। सूचना पर सांगीपुर व मंगापुर से पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। पटाखों में धमाके से कमरे की छत भी दरक गई। फ्रिज, टीवी समेत लाखों का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जांच की। उदयपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हवाईदार के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है। बारूद व पटाखे कम मात्रा में थे, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

इनसेट---
घर में आग बुझाने का नहीं था कोई इंतजाम
हवाईदारों को पटाखे बनाने का स्थायी लाइसेंस जिलाधिकारी कार्यालय से निर्गत होता है। लाइसेंस के साथ यह निर्देश भी दिया जाता है कि आग बुझाने के लिए जरूरी संसाधन भी खरीदने होंगे। कुंभीआइमा की घटना में हवाईदार के यहां आग बुझाने का कोई साधन नहीं था। फायर किट कहीं अता पता नहीं था और मोरंग आदि भी बर्तनों में नहीं रखा मिला। अगर संसाधन होते तो आग पर काबू पाया जा सकता था।
इनसेट----
धमाके से ग्रामीणों में मची भगदड़
कुंभीआइमा गांव में लल्लू के घर में शार्ट सर्किट से पटाखे व बारूद में सुबह पांच बजे ही धमाका होने लगा। जब धमाका शुरू हुआ तो अधिकतर ग्रामीण उस समय सो रहे थे। जोरदार आवाज से उनकी नींद टूटी तो पहले कुछ समझ नहीं आया। जैसे ही हवाईदार के घर में पटाखे से धमाका व आग लगने की जानकारी मिली, लोग घरों से भाग खड़े हुए। जिस घर में धमाका हो रहा था, उसके आसपास रहने वाले लोग सहम गए।

दुर्गापूजा समारोह से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला
आरती के बाद गांव के लड़कों से हुई थी कहासुनी
अमर उजाला ब्यूरो
लीलापुर। दुर्गापूजा सहारोह से घर लौट रहे युवक को चाकू से मारकर घायल कर दिया गया। आरती के दौरान ही गांव के कुछ लडक़ों से उसकी कहासुनी हो गई थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव में दुर्गापूजा पंडाल स्थापित किया गया है। शुक्रवार की रात आरती के दौरान बीर प्रताप सिंह (19) पुत्र कुंवर बहादुर की गांव के कुछ लडक़ों किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आयोजकों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत करा दिया। आरती के बाद रात दस बजे के करीब बीर प्रताप सिंह घर जा रहा था। आरोप है कि कहासुनी से नाराज गांव के चार लोगों ने उसे चाकू से मारकर घायल कर दिया। चाकू के हमले में वह लहुलुहान हो गया। जानकारी पर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। पीड़ित के पिता कुंवर बहादुर ने गांव के सचिन, आरपी सिंह, काकू सिंह व अमन सिंह के खिलाफ जेठवारा थाने में तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि शिकायती मिली है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो---16
साढ़े सात करोड़ से लालगंज में बनेगा महिला बाल चिकित्सालय
विधायक मोना ने भवन निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
लालगंज (ब्यूरो)। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने महिला बाल चिकित्सालय के भवन निर्माण का भूमि पूजन कर शुरुआत की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सात करोड़ 47 लाख की लागत से बनने वाले अस्पताल का भूमि पूजन करने के बाद विधायक ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बन जाने से महिलाओं व बच्चों को अब उपचार के लिए दूर दराज भटकना नहीं होगा। विधायक मोना ने बताया कि महिला बाल चिकित्सालय में तीन पीबीडी व छह आईसीयू के साथ आठ एनआईसीयू की सुविधा लोगों को मुहैया हो सकेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। महिलाओं व बच्चों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा दिलाकर उनको सुपोषित भविष्य प्रदान करने में सहायता मिल सकेगी। एसडीएम दिनेश मिश्र व सीओ ओपी द्विवेदी ने ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार दिए जाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी सीएमओ डॉ. सीपी शर्मा व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, संतोष द्विवेदी, डॉ. पूजा तिवारी, केडी मिश्र, ई. सुनील पांडेय, रमाशंकर तिवारी, अजय शुक्ल, कुवर ज्ञानेंद्र सिंह, सोन शुक्ल, अवधेश सिंह, आलोक सिंह, छोटेलाल सरोज, महमूद आलम, मुरलीधर तिवारी, पप्पू तिवारी, रामू मिश्र, प्रीतेंद्र ओझा, आशू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

घुइसरनाथधाम दर्शन करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोती सिंह
घुइसरनाथधाम (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने शनिवार को बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के पश्चात स्थानीय गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों व प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की बाबत जानकारी हासिल की। मंत्री मोती सिंह बाबा घुइसरनाथ धाम में कराए गए सौंदर्यीकरण के कार्यों की प्रगति पर विभाग की सराहना भी की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी दिनेश मिश्र, सीओ आपी द्विवेदी, जेई सुभाष शर्मा, बीडीओ साखी गोपाल दुबे, आनंद प्रचंड आदि मौजूद रहे।

जमीन विवाद में दबंगों ने पीटा, छह घायल
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के पूरे बसंत राय में शनिवार की दोपहर जमीन विवाद दबंगों ने एक कुनबे की जमकर पिटाई कर दी। गांव के मोहन तिवारी का पड़ोसी गांव के दबंग किस्म के कुछ लोगों ने जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार को लाठी डंडों से लैस दबंगों ने एक राय होकर विपक्षी के घर धावा बोल दिया। हमलावरों की पिटाई में मोहन तिवारी (60), माला तिवारी(23), यज्ञमाला (21) ज्ञानमाला (17) विवेक नारायण (25) व देवेंद्र नारायण् ा(19) गंभीर रूप से घायल हो गए। पिटाई के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। घायलों को लालगंज सीएचसी लाया गया। यहां से हालत गंभीर देख दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

तीसरे दिन कर्मचारी पहुंचा तो खुला डाक घर का ताला
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। स्थानीय डाक घर में कर्मचारी के हादसे में घायल होने से डाक घर का ताला तीन दिनों से बंद था। शहर मुख्यालय से अफसरों ने एक कर्मचारी को यहां भेजा था, लेकिन उसकी मनमानी के चलते दो दिन तक डाक घर का ताला बंद रहा। इसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की तो अफसरों की नींद टूटी। उन्होने यहां भेेजे गए सीपीएम अनिल तिवारी को जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद कर्मचारी शनिवार को डाक घर पहुंचा तो काम काज शुरू हो सका। पोस्ट आफिस का ताला खुलने पर स्थानीय लोगों ने अमर उजाला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

युवक का शव पहुंचने पर मचा कोहराम
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली के बेलहा बाबूराम का पुरवा निवासी दीपचंद यादव(23) पुत्र संतराम गुजरात प्रांत के सूरत में रहकर रोजी रोटी का इंतजाम करता था। यहां उसको तेज बुखार आया तो परिचितों ने अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार की शाम घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


लूट के आरोपी को भेजा जेल
सांगीपुर(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के लखहरा निवासी गुड्डू सिंह उर्फ शिवकुमार की लूट के एक मामले में पुलिस को तलाश थी। शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर सांगीपुर पुलिस ने उसे मुरैनी गांव के समीप से धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से दो हजार नकदी व चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें